रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने ने ऑटो में उठाईगिरी करने वाली महिलाओं के गैंग को पकड़ा है। महाराष्ट्र का यह गिरोह ऑटो में बैठी महिलाओं की चेन पार करता था। रायपुर में तीन वारदातें कर महिलाएं भाग निकली थीं। दो महीने बाद गिरोह की दो महिलाएं फिर उठाईगिरी करने आईं। मुखबिर से खबर मिलते ही उन्हें पकड़ लिया गया। दो अभी भी फरार हैं।
पुलिस ने दोनों महिलाओं को नागपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 75 हजार रुपये और सोने की चैन जब्त की है.
पुलिस के मुताबिक नागपुर कन्हान की केशर बाई (40) और शोभा पात्रे (50)्र दोनों रेलवे स्टेशन में संदिग्ध रूप से घूम रही थीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उन्होंने दो महीने पहले तीन उठाईगिरी की थी।
उठाईगिरी की मास्टरमाइंड ये महिलाएं ऑटो रिक्शा में यात्रियों को ज्यादा शिकार बनाती थी. गिरोह के सदस्य यात्रियों की रेकी करते थे और जिस रिक्शे में यात्री जाते थे उसमें बैठकर उसे घेर लेती थीं और यात्री का सामान पार कर देती थी
जनवरी 2017 में पुलिस को शिकायत मिली की शहर में ऑटो में अज्ञात महिलाएं उठाईगिरी को अंजाम दे रही है. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम तैयार की. जांच में पता चला की नागपुर के पास कुछ महिलाएं उठाईगिरी को अंजाम देती है और पुलिस ने नागपुर में कैंप कर केशर बाई, शोभा पात्रे आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है
Comments
Post a Comment
Your comments are important for us!