सबसे बड़ा "सेक्स रैकेट" मिला भोपाल में


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश।   मध्यप्रदेश की साइबर क्राइम इस सम्बन्धमें अब तक ९ लोगो की है  जो वेबसाइट के जरिए लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते थे ।  पुलिस ने महाराष्ट्र और मेघालय की चार युवतियों को किया है।   एक पुलिस अधिकारीने बताया की यह नेटवर्क पुरे देश में काम कर रहा था और रेलवे और फ्लाइट से लड़कियों को भेजा जाता था।  

यह गिरोह  "भोपाल एस्कार्ट" नाम से वेबसाइट चलाता था।  और इसी वेबसाइट पर लड़कियों की बुकिंग होती थी इसके लिए बाकायदा लड़कियोके फोटो उपलब्ध कराये जाते थे।   गिरोह के कुछ सदस्य मेघालय और महाराष्ट्र से लडकियोंको भोपाल में नौकरी का झांसा देकर लाते थे और जबरन देह व्यापार करवा थे। देश के कई शहरों से आने वाले युवक भोपाल स्कार्ट अथवा भोपाल कॉलगर्ल नामक वेबसाइट पर लड़कियों की ऑनलाइन बुकिंग कर देते थे और उनके साथ समय बिताते थे। इस वेबसाइट पर स्कूल-कालेज गर्ल से लेकर हाउसवाइफ, एक्ट्रेस और विदेशी युवितयों की बुकिंग की जाती थी।


पॉश इलाके में होता था धंदा 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्लाट नंबर  ई-7, अरेरा कॉलोनी के आलिशान फ्लैट पर छापा मारा तो पुलिस की आँखे धरी की धरी रह गयी।  लगभग ९ व्यक्ति जिसमे दो वरिष्ठ नागरिक शामिल है लड़कियों के साथ बिस्तर पर पाए गए।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति ने पुलिस को वेबसाइट जानकारी दी थी।  इसके बाद पुलिस अपना आदमी भेजकर मामले की पूरी  जानकारी  ली और कार्रवाई कर दी।  

आरोपी  जवान लड़कियों को फ्लैट पर लेकर आता था फिर उन्हें धीरे धीरे देह व्यापार के लिए तैयार करता था। यह लोग लड़कियों को कॉल सेंटर्स पर नौकरी लगाने या ब्यूटी पार्लर में जॉब दिलाने का झांसा देकर होटल के रिसेप्शन पर बुलवाते थे। उसके बाद ग्राहकों को कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर के नाम से परिचय कराया जाता था और यह आश्वासन दिया जाता था कि यह मैनेजर उनकी अच्छी तन्खाह वाली नौकरी दिलवा देगा। लड़कियां को उनके साथ यह कहकर भेज दिया जाता था कि मैनेजर आपका इंटरव्यू लेंगे और आपके बारे में जानेंगे। फिर आपको ज्यादा अच्छी सैलरी पर नौकरी पर रख लिया जाएगा। लड़कियां भी उनके साथ चली जाती थी।

Comments